Thursday, August 20, 2026

किसानो की फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु अभियान के तहत कैंप का आयोजन

किसानो की फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु अभियान के तहत कैंप का आयोजन

 

आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के 15 ग्राम पंचायतो में लगा कैंप

 

राजातालाब।मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार अभियान के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में गुरुवार को आराजीलाइन विकासखंड क्षेत्र के 15 ग्राम पंचायतो में कैंप का आयोजन किया। जिसमें जिन किसानों के अभी तक फार्मर रजिस्ट्री का निर्माण नहीं हो सका है उन किसानों को बुलाकर और घर-घर जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य किया गया। उक्त सभी कैंप का सघन निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने उक्त सभी कैंप में लगे कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के तहत एक सप्ताह में बचे हुए सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir