Thursday, August 20, 2026

कुलपति ने दिव्यांग जनों को वितरण किया सहायक उपकरण

कुलपति ने दिव्यांग जनों को वितरण किया सहायक उपकरण

 

पर्पल फेयर कार्यक्रम में दिव्यांगों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

 

लंका/वाराणसी।समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सी.आर.सी.), वाराणसी,पं.दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान नई दिल्ली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रा के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा तथा जिला प्रशासन, वाराणसी के सहयोग से शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित के. एन. उद्दप्पा सभागार में आयोजित “पर्पल फेयर” कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) अजीत कुमार चतुर्वेदी कुलपति बीएचयू तथा विशिष्ट अतिथि प्रो (डॉ) आद्या प्रसाद पांडेय पूर्व कुलपति मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय ,प्रो (डॉ) सत्य नारायण संखवार, निदेशक, इंस्टिट ऑफ मेडिकल साइंसेज, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, डॉ कमलाकांत पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सक्षम एवं केंद्रीय सलाहकार बोर्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार तथा भावेश सेठ, जन काउंसिल सदस्य,पी.डी.यू.एन.आई.पी.पी.डी., नई दिल्ली ने दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि यह”पर्पल फेयर” दिव्यांगजनों की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता एवं सम्मान को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित एक वि उत्सव है।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में समावेशन, समान अवसर एवं दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आशीष कुमार झा, निदेशक, सी. आर.सी., वाराणसी द्वारा की गई।कार्यक्रम के क्रम में सर्वप्रथम दिव्यांगजन प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।इसके उपरांत खेल प्रतियोगिताओं, कला प्रदर्शनी एवं विविध रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु स्टॉल लगाए गए जिन्होंने उनके कौशल, उद्यमि एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त परिचय प्रस्तुत किया। साथ ही प्रधानमंत्री दिव्यासा केंद्र वाराणसी के दिव्यांगजनों को मोटराइज़्ड ट्राईसाइकिल, सुगम्य केन, सी पी चेयर, व्हीलचेयर जैसे आदि सहायक उपकरण कुलपति काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हांथो से वितरित किया गया।इस कार्यक्रम में वाराणसी जनपद की 17 संस्थाओं ने सहभागिता की जिसमें लगभग 150 दिव्यांगजन सहित व 300 से अधिक प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ.आशीष कुमार झा निदेशक सी.आर.सी. वाराणसी, नमो नारायण पाठक सहायक प्रोफेसर विशेष शिक्षा, आशीष पारासर,अंशु शाही, प्रशासनिक अधिका दिनेश जायसवाल लेखाकार, एवं अवनीश सिंह, मोहित गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir