Thursday, August 20, 2026

कैंट पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे, चोरी की तीन बाइक व तीन कटी बाइकों के पुर्जे बरामद

आशीष मोदनवाल पत्रकार

वाराणसी। कैंट थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें तथा पार्ट्स निकालने के लिए काटी गई तीन मोटरसाइकिलों के इंजन, चेसिस व अन्य पुर्जे बरामद किए गए हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में दो वाहन पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल परिसर और दो वाहन कचहरी परिसर से चोरी किए गए थे। वहीं, काटी गई तीन मोटरसाइकिलों के वास्तविक स्वामियों को बुलाकर उनकी शिनाख्त कराई जाएगी।पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुमताज निवासी चौबेपुर और प्रवेश गुप्ता निवासी चौबेपुर को मानसिक चिकित्सालय के पीछे धोबी घाट के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स अलग-अलग बेचकर अधिक मुनाफा कमाने की बात स्वीकार की। मुमताज के खिलाफ वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय, चौकी प्रभारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी अर्दली बाजार उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय तथा कांस्टेबल नागेंद्र कुमार शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir