Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

घर के सामने खड़ी पिकअप चोरी, वाहन स्वामी ने पुलिस को दी तहरीर, मामले की जांच जारी

घर के सामने खड़ी पिकअप चोरी, वाहन स्वामी ने पुलिस को दी तहरीर, मामले की जांच जारी

मिर्जापुर के पड़ी थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव में घर के सामने खड़ी एक पिकअप वाहन अज्ञात चोर चुरा ले गए। सुबह वाहन गायब मिलने पर वाहन मालिक ने पड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, उसरहवा गांव निवासी घनश्याम विश्वकर्मा पुत्र महावीर विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पिकअप वाहन संख्या UP 63 T 9188 को 11 और 12 मार्च की रात अपने घर के दरवाजे के सामने खड़ा किया था।

अगली सुबह जब वह घर के बाहर पहुंचे, तो वाहन वहां नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाके में काफी तलाश की, लेकिन पिकअप का कोई सुराग नहीं मिल सका।

काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता न चलने पर उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ पड़री थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में चर्चा है और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द वाहन बरामद करने तथा चोरों को पकड़ने की मांग की है।

इस संबंध में उप निरीक्षक रामनगीना यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

UP 18 NEWS से अखिलेश मौर्य की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir