चंदौली न्यूज़ : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे की बड़ी कार्रवाई — 19 उपनिरीक्षकों का तबादला, तीन चौकियों के प्रभारी बदले
चंदौली। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने व पुलिसिंग में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
एसपी ने 19 उप निरीक्षकों (Sub Inspectors) का तबादला कर दिया है, साथ ही तीन पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है।
पुलिस विभाग के इस बदलाव को जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। एसपी ने स्पष्ट किया कि बेहतर कानून व्यवस्था और निष्पक्ष पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता है।
सूत्रों के अनुसार, यह तबादला न केवल प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है बल्कि पुलिसिंग में जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भी उठाया गया कदम है।
नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और जनता के विश्वास को मजबूत करेंगे।
चंदौली पुलिस की नई टीम अब नए जोश और नई नीति के साथ कानून-व्यवस्था की बागडोर संभालने को तैयार है।
चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट






