Friday, October 30, 2026

चंदौली में चक्रवात का असर: डीएम ने परखी जमीनी हकीकत, अधिकारियों को दिए नुकसान के सटीक आकलन के आदेश

चंदौली में चक्रवाती तूफान का कहर: डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, त्वरित मुआवजे के दिए कड़े निर्देश

​चंदौली। जिले में चक्रवाती तूफान से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग खुद धरातल पर उतरे। उन्होंने प्रशासनिक अमले के साथ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों को बिना किसी हीलाहवाली के तत्काल राहत कार्य शुरू करने तथा नुकसान के सटीक आकलन के कड़े निर्देश दिए।

​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (SDM), तहसीलदारों और लेखपालों को संयुक्त रूप से अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर नुकसान की विस्तृत व वास्तविक रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि फसल, मकान या अन्य परिसंपत्तियों को पहुंचे नुकसान का सर्वे पूरी पारदर्शिता से किया जाए ताकि कोई भी पात्र पीड़ित सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

​डीएम ने स्पष्ट किया कि सर्वे रिपोर्ट पूरी होते ही शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि सीधे प्रभावितों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। आपात स्थितियों से निपटने के लिए जिले के सभी प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

​दौरे के समय जिलाधिकारी ने सीधे प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और हर संभव आर्थिक व प्रशासनिक मदद समय रहते पहुंचाई जाएगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir