Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली में प्रमासपा का कुप्रचार करना तीन पदाधिकारियों को पड़ा महंगा, पार्टी नेतृत्व ने किया निष्कासित

चंदौली में प्रमासपा का कुप्रचार करना तीन पदाधिकारियों को पड़ा महंगा, पार्टी नेतृत्व ने किया निष्कासित चंदौली। पंचायत चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए सभी प्रत्याशी अथाह मेहनत करते हैं। वहीं, इसके ठीक विपरीत पार्टी हाईकमान से नाराज कुछ पदाधिकारी कभी-कभी प्रत्याशी का प्रचार ईर्ष्या के भाव से करते हैं। इसकी बानगी चंदौली में देखने को मिली। जहां प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के तीन पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के विराधे में प्रचार करना महंगा पड़ गया।

ये है पूरा मामला:
नियामताबाद सेक्टर नम्बर 6 से जिला पंचायत सदस्य से अधिकृत प्रत्याशी सद्दाम हुसैन के खिलाफ पार्टी के ही कुछ सक्रिय सदस्यों ने उनके विरोध में चुनाव प्रचार किया साथ ही खुद जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह प्रत्याशी बनकर पार्टी विरोधी काम करतें हुए पाये गये। अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में चुनाव प्रचार की बात सामने आने पर पार्टी हाईकमान ने पूरे मामले की जानकारी जिलाध्यक्ष चंद्रिका बिंद से की। इसके बाद प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद सख्त एक्शन लिया और तीन पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची हुई है।

प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेमचंद बिंद के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव को लेकर घोषित नियामताबाद सेक्टर नम्बर 6 से अधिकृत प्रत्याशी सद्दाम हुसैन के विरोध में चुनाव प्रचार कर रहे पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया है। मंगलवार को कठौड़ी स्थित कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रिका बिंद ने नियामताबाद ब्लाक के अध्यक्ष कतवारु बिंद, जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह व जिला संगठन मंत्री बसंत बिंद को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के विरुद्ध व विपरीत कार्य करने पर व अनुशासन हिनता में निष्कासन किया गया है। पार्टी प्रत्याशी के विरोध में इनके द्वारा प्रचार किया जा रहा था। इसके तहत इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

क्लाउन टाइम्स “ब्रेकिंग न्यूज़” चंदौली

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir