Friday, August 21, 2026

चंदौली में भाई ने भाई का खून किया… जमीन और लोन विवाद में रिटायर्ड दरोगा ने अधिवक्ता को मारी गोली

चंदौली में भाई ने भाई का खून किया… जमीन और लोन विवाद में रिटायर्ड दरोगा ने अधिवक्ता को मारी गोली

 

📍 चंदौली। सदर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में गुरुवार की शाम रिश्तों का खून से रंगा खौफनाक नज़ारा देखने को मिला। रिटायर्ड दरोगा दंगल यादव ने अपने छोटे भाई और वरिष्ठ अधिवक्ता कमला यादव (55) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

 

सुबह कचहरी परिसर में दोनों भाइयों के बीच जमीन और पुराने लोन को लेकर तीखा झगड़ा हुआ था। गुस्सा शांत नहीं हुआ और शाम होते-होते यह विवाद खूनी रूप ले बैठा। जैसे ही अधिवक्ता कमला यादव न्यायालय से घर लौटे, पहले से घात लगाए बैठे दंगल यादव ने तीन गोलियां दाग दीं—दो सिर में और एक सीने में। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक कमला यादव चंदौली कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य लांघे और एएसपी अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।

 

गांव में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपित रिटायर्ड दरोगा की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 

*रिपोर्ट:शिवम् विश्वकर्मा*

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir