Saturday, October 17, 2026

चंदौली: SP आकाश पटेल ने अलीनगर के गंजी प्रसाद तिराहा पर किया पैदल गश्त, व्यापारियों से ली सुरक्षा की जानकारी

चंदौली: SP आकाश पटेल ने अलीनगर के गंजी प्रसाद तिराहा पर किया पैदल गश्त, व्यापारियों से ली सुरक्षा की जानकारी

 

चंदौली, 02 जून 2026 अपराध पर अंकुश और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आकाश पटेल ने आज थाना अलीनगर क्षेत्र के गंजी प्रसाद तिराहा व आसपास के बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ सघन पैदल गश्त की।

 

गश्त के दौरान SP पटेल ने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक दिए। इस पर SP ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। बाजार में नियमित पुलिस गश्त और पिकेट व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

 

CCTV और अतिक्रमण पर सख्त निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए SP ने सभी व्यापारियों से अपनी दुकानों के बाहर और मुख्य मार्गों पर हाई क्वालिटी CCTV कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि CCTV कैमरे अपराध रोकथाम में मददगार होने के साथ-साथ किसी भी घटना के खुलासे में पुलिस की ‘तीसरी आंख’ का काम करते हैं।

 

बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए SP ने व्यापारियों को दुकानों के बाहर अवैध अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। गश्त के दौरान सड़क और पटरी पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस बल ने अवैध अतिक्रमण मौके पर हटवाया और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

 

इस पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली सदर, क्षेत्राधिकारी पीडीयू नगर, थाना प्रभारी अलीनगर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

SP आकाश पटेल के इस कदम से व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और बाजार में यातायात व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद जगी है।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir