Thursday, August 20, 2026

चन्दौली: ‘ऑपरेशन बचपन’ के तहत PDDU Nagar स्टेशन से भिक्षावृत्ति करती बालिका रेस्क्यू, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई चन्दौली।

जनपद चंदौली में मासूमों के भविष्य को संवारने और उन्हें अपराध की दुनिया से बचाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन बचपन” को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) नगर रेलवे स्टेशन से भिक्षावृत्ति में लिप्त एक बालिका को सकुशल रेस्क्यू किया गया।
संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
सोमवार को एएचटीयू (Anti-Human Trafficking Unit) और रेलवे चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने देखा कि एक बालिका स्टेशन पर यात्रियों से भिक्षा मांग रही थी। पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालिका को अपनी सुरक्षा में लिया।
कार्यवाही में मुख्य भूमिका:
निरीक्षक एएचटी: राघवेन्द्र सिंह
महिला टीम: मु0आ0 नीरज भारद्वाज, महिला आरक्षी पारो गिरी
सहयोग: रेलवे चाइल्ड लाइन टी
CWC के समक्ष पेशी और परिजनों को सुपुर्दगी
रेस्क्यू की गई बालिका को तत्काल बाल कल्याण समिति (CWC) चन्दौली के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका के माता-पिता का पता लगाया और उन्हें सूचित किया। आवश्यक दस्तावेजों (आधार कार्ड) की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीडब्ल्यूसी के आदेशानुसार बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया गया जागरूक
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्टेशन पर मौजूद आम जनमानस को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी इस तरह के मामले दिखें, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें:
सेवा हेल्पलाइन नंबर
महिला हेल्पलाइन 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076
आपातकालीन सेवा 112
साइबर अपराध 1930

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir