Thursday, August 20, 2026

चिरईगांव में आदर्श संकुल समिति की आम सभा संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

चिरईगांव, वाराणसी।

चिरईगांव विकास खंड के अंतर्गत आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत गठित आदर्श संकुल समिति (CLF) की वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन स्थानीय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी (ADO आईएसबी) श्री सुनील कुमार पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

 

पदाधिकारियों के बदलाव पर हुई चर्चा

सभा को संबोधित करते हुए एडीओ सुनील पांडेय ने संकुल समिति के दो वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर बधाई दी। इसके साथ ही नियमों के अनुसार क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के पदाधिकारियों के बदलाव और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

आय-व्यय का लेखा-जोखा और ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत

  1. बैठक में उपस्थित ब्लॉक मिशन प्रबंधक (BMM) श्री रमेश राव ने संकुल समिति की प्रगति रिपोर्ट, विभिन्न लाभों और वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया। उन्होंने संगठन की पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन को बनाए रखने पर जोर दिया।

नई कार्यकारिणी का गठन

आम सभा की सहमति से आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारियों को चुना गया:

अध्यक्ष: अनीता देवी

सचिव: कुसुम देवी

कोषाध्यक्ष: सोनी विश्वकर्मा

इसके साथ ही, क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडरों को मंच पर सम्मानित भी किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीओ (W) अनीता गुप्ता, ब्लॉक मिशन प्रबंधक (BMM) धर्मेंद्र गौतम, उषा देवी, लक्ष्मी देवी सहित क्षेत्र के लगभग 20 गांवों की 150 से अधिक जीविका दीदियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir