Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चेयरमैन का फरमान:उपभोक्ताओं को 24 घंटे करें बिजली आपूर्ति:बिजली चोरी न रोक पाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

वाराणासी/लखनऊ 17 जून: पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल ने कहा कि बिजली चोरी नहीं रोक पाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी वाले इलाके चिह्नित कर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता तक की जिम्मेदारी तय की जाए। वह शनिवार को शक्ति भवन में विद्युत वितरण निगमों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

 

पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. गोयल ने निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करें। जहां भी लोकल फॉल्ट हो उसे तत्काल ठीक कराएं

 

ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बहाल करने में पूरे टीम जुट जाए। इस दौरान उन्होंने निगमवार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के मामले की जानकारी ली।

 

चेयरमैन ने कहा कि ट्रांसफार्मरों की मरम्मत सहित सभी कार्यों की थर्ड पार्टी ऑडिट कराई जाए

 

चेयरमैन ने कहा कि ट्रांसफार्मरों की मरम्मत सहित सभी कार्यों की थर्ड पार्टी ऑडिट कराई जाए जिससे मरम्मत कराए गए ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्युत सुदृढ़ीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। डॉ. गोयल ने विद्युत बिल वसूली को बढ़ाने, सभी को समय से बिल उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी खुद भी मीटर रीडर के साथ जाकर रीडिंग लिया करें। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि हर जिले में अनुरक्षण और आधारभूत कार्यों के लिए प्रर्याप्त राशि दी गयी है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर उपभोक्ता को भरपूर बिजली मिले। गोयल ने कहा कि दुर्घटनाओं की जांच में जो भी जिम्मेदार हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir