Thursday, August 20, 2026

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर विधायक रोहनिया ने माल्यार्पण कर किया नमन

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर विधायक रोहनिया ने माल्यार्पण कर किया नमन

रोहनिया।महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर अपना दल एस परिवार द्वारा रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेवसीपुर स्थित राधा रानी शगुन वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने साहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।विधायक रोहनिया ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज केवल एक राजा नहीं थे बल्कि वे जन जन के सेवक और सच्चे अर्थों में सामाजिक समरतता के प्रतीक थे। शिक्षा के प्रसार प्रसार और समाज से छुआछूत जैसी कुरीतियों को मिटाने में उनका योगदान अतुलनीय है । उन्होंने 1902 मैं जो आरक्षण लागू किया उससे वंचितो को समाज की मुख्य धारा में लाने का मार्ग प्रशस्त हुआ । उन्होंने बाल विवाह पर रोक लगाई , विधवा विवाह को प्रोत्साहित किया और देवदासी जैसे कुरीतियों के खिलाफ कड़े कानून बनाए उनके आदर्श और विचार हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत है।आज के युवाओं को साहू जी महाराज के विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक परिवर्तन में अपनी सहभागिता की आवश्यकता है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल , राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण सिंह पटेल , राष्ट्रीय सचिव आनंद पटेल , राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल , प्रदेश सचिव बाबूलाल पटेल , प्रदेश सचिव महिला मंच अनीता पटेल प्रदेश सचिव डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष शिव मंच मानव सिंह सहित सम्मानित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir