Tuesday, November 3, 2026

जगतपुर इंटर कॉलेज में वृहद रोजगार मेला आयोजित, 1269 अभ्यर्थियों का चयन

जगतपुर इंटर कॉलेज में वृहद रोजगार मेला आयोजित, 1269 अभ्यर्थियों का चयन

 

रोहनिया। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया विधानसभा अंतर्गत जगतपुर इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 03 नवंबर 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, श्रम एवं सेवायोजन विभाग और रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का संकल्प हर हाथ को काम है और इसे पूरा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। पिछली सरकारों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि 2007-12 तक 39 हजार और 2012-17 तक 1 लाख 38 हजार सरकारी नौकरियां दी गई थीं, जबकि 2017-26 की अवधि में 9.5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी, निजी क्षेत्र में 16 लाख और स्वरोजगार के क्षेत्र में 3.5 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अपने विधानसभा में रोजगार मेले के आयोजन पर आभार व्यक्त किया और प्रतिभागी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। इस रोजगार मेले में कुल 45 कंपनियों ने प्रतिभाग किया और 1269 अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में कुल 3220 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 269 महिलाएं शामिल थीं। राइडर सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा अधिकतम 35 हजार रुपये के वेतन पर चयन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन वाराणसी मंडल मुकेश कुमार, रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाम चंद्र मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir