Friday, August 21, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक्स-रे स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारम्भ

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक्स-रे स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारम्भ

 

राजातालाब। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजीलाइन जख्खिनी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर शाहंशाहपुर में पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय एक्स-रे स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया गया। जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान अर्जुन कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के अधिकारियों ने लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच और उपचार कराने का संदेश दिया। ग्रामीणों को बताया गया कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है और सरकार द्वारा इसकी जांच एवं दवा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जांच की जा रही है ताकि शुरुआती चरण में ही मरीजों की पहचान कर उनका उपचार शुरू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि लगातार खांसी, बुखार, कमजोरी और वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। समय से दवा लेने पर मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर चंद्रशेखर ने बताया कि अराजीलाइन ब्लॉक में प्रथम चरण में उच्च जोखिम वाले 10 केंद्रों पर शिविर चलाया जाएगा। इसके बाद सभी उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में भी यह कैंप लगाकर लोगों की जांच की जाएगी। वहीं एमओटीसी डॉ वाई.बी. सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना, टीबी मरीजों की समय पर पहचान करना और उन्हें पूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। गांव स्तर पर इस तरह के शिविरों से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में उज्ज्वल किरण जनकल्याण ट्रस्ट से अरविंद कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान एस टी एस रवी कुमार ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर वृजमोहन, एएनएम बंदना सिंह,आशा कार्यकर्ता बिन्दु देवी, शैल कुमारी, सीता देवी, मुन्नी देवी आशा देवी तथा पिरामल फाउंडेशन से एक्स रे तकनिशियन विकास रॉय, सीनियर प्रोग्राम लीडर सत्येंद्र सिंह, प्रोग्राम लीडर अवनीश रॉय, पायल, सेजल, रुक्मिणी, अंजली सहित स्वास्थ्य विभाग और पिरामल फाउंडेशन के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir