Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

डी एम व एसपी की जनपद वासियों से अपील सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाये त्यौहार, दी शुभकामनाएं

डी एम व एसपी की जनपद वासियों से अपील सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाये त्यौहार, दी शुभकामनाएं

सोनभद्र

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई दी

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यसवीर सिंह ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुये उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि सभी लोग मिल जुलकर होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें। होली यानी रंगों का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहुॅचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। कीचड़ आदि किसी पर न फेके साथ ही मादक पदार्थो का सेवन भी न करें।

पुलिस अधीक्षक डॉ यसवीर सिंह ने होली त्यौहार पर जनपदवासियों को अपनी शुभकामनायें देते हुये कहा है कि होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।

Up18news Report by Anand Prakash Tiwari

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir