Thursday, August 20, 2026

तीन महीने का एक साथ मिलेगा चीनी, जून में होगा वितरण

तीन महीने का एक साथ मिलेगा चीनी, जून में होगा वितरण

सोनभद्र (विनोद मिश्रा)
अन्त्योदय श्रेणी के कार्ड धारकों के लिए जून माह मीठा होने वाला है। कारण उन्हें एक साथ तीन माह का चीनी प्राप्त होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ल ने बताया कि “अन्त्योदय श्रेणी के कार्ड धारकों के लाभार्थियों को तीन महीनें का आवंटित चीनी का वितरण जून में किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार शासन के निर्देश के क्रम में अन्त्योदय कार्ड धारकों को अप्रैल, मई एवं जून महीने का चीनी आवंटन किया जाएगा। बताया कि प्रति कार्ड एक किलो चीनी प्रतिमाह के हिसाब से वितरण किया जाएगा। इस तरह प्रत्येक कार्डधारक को तीन किलो ग्राम चीनी कोटेदार द्वारा वितरण किया जाएगा। अप्रैल से जून तक तीन महीनें के लिए आवंटित चीनी का वितरण क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक आपस में समन्वय बनाकर कोटेदार के माध्यम से वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir