Thursday, August 20, 2026

थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मारपीट के अभियोग में वांछित एक बाल अपचारी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन

कमिश्नरेट वाराणसी

प्रेस नोट

दिनांक: 19.03.2026

 

विषयः– थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मारपीट के अभियोग में वांछित एक बाल अपचारी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

आज दिनांक 19.03.2026 को थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण/देखभाल के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुंगवार अखाड़ा के पास से पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 0054/2026, धारा 191(2), 115(2), 352, 131, 333, 351(3), 109(1) बी.एन.एस. एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5ए) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण में से एक बाल अपचारी तथा गब्बर यादव पुत्र स्व0 सुक्खू यादव, निवासी ग्राम मुँगवार, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.03.2026 को थाना राजातालाब पर वादी श्री प्रकाश पटेल, प्रबंधक, श्री प्रकाश इंटर कॉलेज, पयागपुर मातलदेई द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा विद्यालय परिसर में जबरन प्रवेश कर उपस्थिति बढ़ाने के विवाद को लेकर लाठी-डंडा एवं असलहे से लैस होकर गाली-गलौज की गई तथा अनुसूचित जाति की महिला कर्मचारी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई।

 

घटना के दौरान वादी के पिता एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी अभद्रता एवं मारपीट की गई, जिससे वादी, उनके पिता, विद्यालय स्टाफ तथा अन्य बीच-बचाव करने आए व्यक्ति घायल हो गए।

 

इस प्रकरण में तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है । प्रकरण में प्रकाश में आए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

 

अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन

कमिश्नरेट वाराणसी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir