Friday, August 21, 2026

दवा व्यापारी की हत्या पर भड़के अजय राय: योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को बताया फेल, परिवार को दिया न्याय का भरोसा

 

दवा व्यापारी की हत्या पर भड़के अजय राय: योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को बताया फेल, परिवार को दिया न्याय का भरोसा

 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला मोड़ स्थित जीटी रोड पर 18 नवंबर की रात दवा व्यापारी रोहिताश पाल की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय चंदौली पहुंचे और मृतक व्यापारी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए।

 

परिवार से मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति केवल कागजों में है, जमीनी हकीकत इसके विपरीत दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में खुलेआम जंगलराज चल रहा है और अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं है।

सोनभद्र के अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मजदूरों की मौत हो गई, लेकिन आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने रोहिताश पाल हत्याकांड की जांच पर भी नाराजगी जताई और कहा कि नामजद एफआईआर होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारियां न होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।

 

भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “एक तरफ रोमी पाल का पोस्टमार्टम चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के लोग डीजे बजाकर एकता यात्रा निकाल रहे थे… यह समाज का अपमान है।” उन्होंने मांग की कि हत्याकांड में शामिल सभी लोगों पर कठोरतम कार्रवाई हो और अगर सरकार वाकई जीरो टॉलरेंस की बात करती है तो दोषियों पर भी बुलडोजर चलाया जाए।

 

अजय राय ने कहा कि परिवार न्याय चाहता है और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी।

 

चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir