Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

दिनेश चंद्र सरस्वती पुत्र सम्मान से सम्मानित हुए।

दिनेश चंद्र सरस्वती पुत्र सम्मान से सम्मानित हुए।

 

संजीव जी को बेस्ट आईपीएफ का सम्मान किया गया।

 

चन्दौली ब्यूरो/डीडीयू नगर निर्भया सेना के संस्थापक अध्यक्ष की मौजूदगी में किया गया सम्मान पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र को निर्भया सेना ने सरस्वती पुत्र सम्मान से सम्मानित किया। आपको बता दें कि दिनेश साहब हिन्दी के बड़े ही भट्ट व मूर्धन्य विद्वान है। एक आदर्श कवि, शायर, साहित्यकार है साथ बेहद बेबाक वक्ता है। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी को सम्मानित किया गया साथ ही समिति के चेयरमैन भी है। जिनको माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम तथा मां सरस्वती का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

 

संस्था के सचिव युवा प्रकोष्ठ मनीष कुमार,अनिल कुमार चौरसिया, जिलाध्यक्ष वाराणसी राजेश कुमार सहित संस्था के सदस्यों ने इनकी सामाजिक, बौद्धिक व प्रसंशा करते हुए सरस्वती पुत्र सम्मान से सम्मानित किया, जिलाध्यक्ष वाराणसी ने कहा कि दिनेश चंद्र जी की सांस्कृतिक साहित्यिक पहचान है।

 

इसी क्रम में आईपीएफ संजीव कुमार जी को निर्भया सेना के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पर जाकर बेस्ट आईपीएफ के रूप में अंग वस्त्र मोमेंटो और सरस्वती जी का चित्र देकर सम्मानित किया।

 

इस सम्मान कार्यक्रम के पश्चात् संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सतीश मिश्र “बाबा” ने अपने पदाधिकारियों और सदस्यो संग बैठक कर नई ज़िम्मेदारी दी गई जिसमे की पूनम सिंह को अध्यक्ष डीडीयू नगर, व शीला जी को अध्यक्ष तहसील चन्दौली, एवं रजनी कुमारी को अध्यक्ष तहसील सकलडीहा साथ ही शाईका परवीन को जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ चन्दौली की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूनम सिंह,रजनी,शाइका,शीला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ,मीडिया प्रभारी चंदौली संजय शर्मा,अन्य लोग शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir