Friday, August 21, 2026

नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा श्रावण के प्रथम सोमवार पर नंदी चौराहा पर निःशुल्क जल वितरण शिविर का आयोजन

नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा श्रावण के प्रथम सोमवार पर नंदी चौराहा पर निःशुल्क जल वितरण शिविर का आयोजन

 

वाराणसी आस्था, सेवा और समर्पण के प्रतीक पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर _नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था_ द्वारा काशी के प्रसिद्ध नंदी चौराहे पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क शीतल जल वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष ममता ने बताया कि

सनातन परंपरा में श्रावण मास को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। मान्यता है कि इसी माह में समुद्र मंथन से निकले विष को भगवान शिव ने ग्रहण कर सृष्टि की रक्षा की थी। इसी कारण श्रद्धालु पूरे माह उपवास, रुद्राभिषेक और कांवड़ यात्रा कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। विशेषकर सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मोक्षदायिनी नगरी काशी भगवान शिव की नगरी है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगाजल से अभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांवड़िये पैदल चलकर यहां आते हैं। मान्यता है कि काशी में किया गया एक जलाभिषेक हजार गुना फल प्रदान करता है, इसलिए श्रावण मास में काशी में कांवड़ियों की संख्या सर्वाधिक होती है।

 

 

संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने कहा कि _”श्रावण में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। हमारी संस्था का उद्देश्य है कि हर पर्व और अवसर पर मानव सेवा के माध्यम से समाज में उम्मीद की नई सुबह लाई जाए। हम आगे भी इसी भावना से समाज सेवा करते रहेंगे।”_

संस्था के मोहम्मद अनीस ने बताया कि _”सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में आस्था के साथ-साथ मानवता की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी।”_

 

इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के संस्थापक विजय कुमार , समाजसेवी संध्या पांडे , किरन देवी , राजश्री साहनी , नुजहत बानो , , मोहम्मद अनीस, राम बाबू गुप्ता , मंगेश्वर प्रसाद , सूरज पाल , रवि कुमार,रहमत अली , महबूब हसन , सुमित बिंद , करम भारती , विजय कुमार सिंह , विवेक कुमार सिंह प्रीति चौरसिया सहित अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।

 

*भवदीय*

*ममता*

_Social Activist_

अध्यक्ष

सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था

जिला – वाराणसी

मो. नं. : 95986 44904

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir