Saturday, September 5, 2026

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

चकिया, चंदौली। नगर स्थित एक निजी लॉन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया जी का प्रथम आगमन हुआ। उनके प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

 

इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सूर्य मुनि तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र, माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं चुनाव की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश प्रसाद जायसवाल,शिवरतन गुप्ता, शुभम मोदनवाल, बादल सोनकर, उमेश चौहान, राजू माली, सारांश केसरी, रिंकू विश्वकर्मा, राजकिशोर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir