नीलम गिरी और दिव्यांशु सेठ की मुलाकात, श्री बालाजी गोल्ड इन टू कैश का किया दौरा
वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री एवं सोशल मीडिया पर्सनैलिटी नीलम गिरी ने रविवार को वाराणसी स्थित श्री बालाजी गोल्ड इन टू कैश प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान कंपनी के डायरेक्टर दिव्यांशु सेठ ने उनका स्वागत किया।
दिव्यांशु सेठ ने नीलम गिरी को कंपनी की कार्यप्रणाली, ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा सोने से संबंधित लेन-देन में पारदर्शिता और ग्राहक विश्वास को लेकर कंपनी की नीतियों की जानकारी दी।
नीलम गिरी ने कंपनी के कार्यालय का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। उन्होंने कंपनी की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों के साथ पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना किसी भी व्यवसाय की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।






