Saturday, October 17, 2026

पंचकोशी पदयात्रियों को पिलाया गया शरबत,बताया लू से बचने का उपाय

पंचकोशी पदयात्रियों को पिलाया गया शरबत,बताया लू से बचने का उपाय

 

राजातालाब। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पड़ाव भीमचंडी में तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालु भक्तजनों को सेवा अर्पित किया गया। काशी सेवा शोध समिति व गंगापुर स्काउट गाइड्स इकाई के द्वारा यहां पर श्रद्धालु जनों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए शरबत पिलाया गया।काशी सेवा शोध समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर टी पी सिंह ने इस दौरान कहा कि गर्मी से बचाव के लिए पदयात्रा पर निकले श्रद्धालु जनों को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए।इस अवसर पर यहां डॉक्टर हर्षिता राय ने गर्मी में पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को लू तथा संक्रमण से बचने के बारे में सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रणय कुमार सिंह, डॉ राहुल,दयाशंकर मिश्रा,अवधेश पटेल, रोहित मिश्रा,विवेक सिंह आदि ने जल सेवा में हिस्सा लिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir