पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं राजस्व वृद्धि के उपायों की दी गई जानकारी


विकास खण्ड सभागार, चिरईगांव, वाराणसी में दिनांक 13 अगस्त, 2026 बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पंचायतों को स्वयं की आय स्रोत (ओ. एस. आर.) एवं राजस्व स्रोत में वृद्धि विषय पर विकासखंड स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | प्रशिक्षण का शुभारंभ रिया सैनी आई. ए. एस. (खंड विकास अधिकारी) एवं बद्रीप्रसाद वर्मा , सहायक विकास अधिकारी ADO पंचयात अशोक चौबे (पंचायत) के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया |
प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने ग्राम पंचायतों के स्वयं के आय स्रोतों एवं राजस्व वृद्धि के लिए ओ. एस. आर का परिचय, संवैधानिक और राज्य स्तरीय प्राविधान, कर श्रोत और चुनौतिया पर चर्चा किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वयं आय स्रोत का सृजन, कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा राजस्व वृद्धि, ग्राम पंचायत विकास के लिए राजस्व का उपयोग एवं ओ. एस. आर. पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी गई।
मुख्य प्रशिक्षक पुष्पा सिंह एवं प्रभंजन यादव ने सभी प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए । प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत सचिव कमलेश बहादुर, राजेश वर्मा, शैलेन्द्र सोनकर, गिरधर गुप्ता, संदीप सोनकर अलका शर्मा रमाकांत अजय गौतम एवं समस्त पंचायत सहायक उपस्थित रहें






