Saturday, October 17, 2026

परीक्षा देने घर से निकली युवती गायब, राजातालाब थाने में मुकदमा दर्ज

परीक्षा देने घर से निकली युवती गायब, राजातालाब थाने में मुकदमा दर्ज

 

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चंदापुर जयापुर निवासी एक युवती 13 अक्टूबर की सुबह 9 बजे परीक्षा देने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी के लिए घर से निकली थी जो विद्यालय नहीं पहुंची और रास्ते से ही गायब हो गई। परिजनों ने जक्खिनी पुलिस चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार युवती की उम्र 18 वर्ष 8 दिन है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पास के गांव गोतवा मिर्जापुर की दो किशोरियां मिर्जापुर के धरमदेवापुर गांव के एक युवक से शादी करने का दबाव बनाती थीं और अक्सर धमकाती थीं कि शादी नहीं करोगी तो जान से मार दी जाओगी। घटना के बाद से परिवार भयभीत है और अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir