Saturday, October 17, 2026

पूर्व बसपा प्रत्याशी विवेक सपा में हुए शामिल

*पूर्व बसपा प्रत्याशी विवेक सपा में हुए शामिल*

 

 

जौनपुर । मल्हनी विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी विवेक यादव सपा में शामिल हो गए ।जिसकी जानकारी होते ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई। बता दें कि पूर्व बहुजन समाज पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता वर्ष 2017 में बसपा प्रत्याशी के रूप में मल्हनी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। लेकिन वह समाजवादी पार्टी का दामन थाम कर राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी है। युवा नेता विवेक यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा के साथ सपा सुप्रिमो पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मिले और उनसे हरी झंडी लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। जिससे जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई।

बता दें कि मल्हनी उपचुनाव में भी विवेक यादव ने अपना वीडियो वायरल कर सपा के समर्थन में वोट करने की अपील किया था। तभी से लोग कयास लगा रहे थे कि सपा में चले जाएंगे । कुकुडीपुर निवासी विवेक यादव पूर्व विधायक स्व. राजबहादुर यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव के पौत्र एवं पूर्व सांसद स्व.अर्जुन सिंह यादव के भतीजे हैं। जानेमाने आर्थो सर्जन डा आलोक के बड़े भाई है । विवेक के पिता सुभाष चंद्र यादव शिक्षा संस्थानों को जोड़कर समाज सेवा में जुटे हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir