Saturday, October 17, 2026

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जल निकासी की बदहाली, रानी बाजार में क्षतिग्रस्त नाले से ग्रामीण परेशान

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जल निकासी की बदहाली, रानी बाजार में क्षतिग्रस्त नाले से ग्रामीण परेशान

 

राजातालाब।प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा रानी बाजार कचनार राजातालाब में जल निकासी की गंभीर समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह पटेल द्वारा बनवाया गया भूमिगत नाला सड़क किनारे पूरी तरह क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुका है जिससे घरों के आसपास गंदा पानी जमा हो रहा है। ग्राम प्रधान अनिल मोदनवाल ने बताया कि समुचित निकासी व्यवस्था न होने से दुर्गंध, मच्छरों के प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का सवाल है कि इस समस्या पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान क्यों नहीं जा रहा। ग्रामीणों ने मांग की है कि नाले की तत्काल जांच व मरम्मत कराई जाए, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था हो, क्षतिग्रस्त नाले का स्थायी समाधान निकाला जाए और अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर जनहित में कार्रवाई करें।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir