Thursday, August 20, 2026

बड़ी कार्रवाई: चन्दौली एसपी का कड़ा रुख, मुगलसराय कोतवाल राजेश सिंह निलंबित

 

बड़ी कार्रवाई: चन्दौली एसपी का कड़ा रुख, मुगलसराय कोतवाल राजेश सिंह निलंबित

चन्दौली (04 अप्रैल, 2026): जनपद में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को जवाबदेह बनाने के संकल्प के साथ पुलिस अधीक्षक श्री आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य पालन में लापरवाही और उच्चाधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय, राजेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन की मुख्य वजह: अवैध शराब और लूट की घटना

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुगलसराय क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में दो गंभीर प्रकरण सामने आए, जिनमें प्रभारी निरीक्षक की कार्यप्रणाली संदिग्ध और लापरवाह पाई गई:

अवैध शराब की बिक्री: 02 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शराब की दुकान बंद होने के बाद भी अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक द्वारा कोई त्वरित कार्यवाही नहीं की गई।

लूट की घटना को छिपाना: उसी रात (02 अप्रैल) थाना क्षेत्र में एक लूट की वारदात हुई। नियमानुसार इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जानी चाहिए थी, लेकिन राजेश कुमार सिंह ने अगले दिन तक इसकी जानकारी नहीं दी और घटना के अनावरण (खुलासे) में भी घोर ढिलाई बरती।

कप्तान’ की चेतावनी: लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में ‘लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता’ के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बैठक में ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि:

किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल एसपी को दी जाए।

जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहकर त्वरित कार्रवाई की जाए।

“पुलिसिंग को जवाबदेह, सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर ढिलाई मिलने पर भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।”

आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक चन्दौली

विभागीय जांच शुरू

प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने के साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि चन्दौली पुलिस अब जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट: परीक्षित उपाध्याय ब्यूरो चीफ चंदौली 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir