Saturday, October 17, 2026

बलिया में दो किशोरियों समेत पांच ने खाया विषाक्त पदार्थ

बलिया में दो किशोरियों समेत पांच ने खाया विषाक्त पदार्थ

 

 

जनपद के अगल-अलग थाना क्षेत्रों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से दो विवाहिता समेत पांच लोग अचेत हो गये। इसमें एक युवती तथा दो किशोरी है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां दो किशोरियों की हालत नाजुक बताई गयी है।

 

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक 32 वर्षीय विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरा मामला सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक 30 वर्षीय विवाहिता को अचेता अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरा मामला चितबड़ागांव थाना क्षेत्र का है, जहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अचेत हो गई।

 

 

चौथी घटना मनियर थाना क्षेत्र की है, जहां 16 वर्षीय एक किशोरी कीट नाशक का सेवन कर अचेत हो गई। पांचवा मामला सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 22 वर्षीय युवती अज्ञात कारणों से डीजल का सेवन कर अचेत हो गयी। ​सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की माने तो दो की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir