Friday, August 21, 2026

बेटाबर (काशी विद्यापीठ), वाराणसी

प्रेस विज्ञप्ति

 

बेटाबर (काशी विद्यापीठ), वाराणसी।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर *किशोरी शिक्षा, डिजिटल जानकारी एवं खेल* विषय पर सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन 18 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत बेटाबर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन सृजन सेवा ट्रस्ट, लठियां–बच्छाव, वाराणसी एवं महिला–किशोरी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किशोरियों की शिक्षा, डिजिटल ज्ञान एवं खेल उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक हैं। बिना किशोरियों की समान भागीदारी के समाज और देश का सशक्त विकास संभव नहीं है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के माध्यम से किशोरियों को समान अधिकार, सम्मान और अवसर के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बेटाबर ग्राम प्रधान विजय शंकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री श्रीमती शीला यादव ,अंजली,चंदा,वंदना,नेहा, रितिका,प्रियंका,नेहा,दिव्या,श्वेता सहित महिला एवं किशोरी संगठन की दर्जनों सदस्यों तथा सृजन सेवा ट्रस्ट से प्रियंका,नेहा बिंदु कुमारी की सक्रिय सहभागिता रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir