ब्राह्मण समाज का उत्थान करने रक्षा करने और ब्राह्मण समाज को मजबूत करने के लिए ब्राह्मणों के लिए सदैव संघर्ष करने वाले चंदौली के मालवीय सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य तेनुअट निवासी पं. रामकमल पाण्डेय जी के प्रपौत्र निर्भीक और कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता ब्राह्मणवादी पं. अखिल पाण्डेय “भईया जी” को केंद्रिय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय छोटू ने चंदौली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष अखिल पाण्डेय ने कहा की निष्पक्ष रूप से जल्द ही जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी की नियुक्ति कर घोषणा करूंगा। अखिल पाण्डेय ने ये भी कहा की ब्राह्मण भाईयो के हर मुसीबत में कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दूंगा और ब्राह्मणों के साथ अत्याचार होने पर आरोपी के खिलाफ शक्त कारवाही कराई जाएगी।

