भाजपा चकिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
चकिया। नगर के वार्ड नंबर छह स्थित आदित्य पुस्तकालय में गुरुवार को भाजपा चकिया मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने की।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने एवं सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक द्विवेदी, मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, अनीता शर्मा, सारांश केसरी, सुशील पांडे, राहुल सोनकर व अवनीश द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






