Friday, August 21, 2026

भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मावकाश घोषित, 26 मई से 15 जून तक रहेंगे बंद

चिरईगांव (वाराणसी)। जनपद में चल रहे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। चूंकि अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों में संचालित होते हैं और इनमें आने वाले बच्चे काफी छोटे होते हैं, जिन्हें गर्मी से बचाव के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होते, इसलिए जिलाधिकारी की अनुमति के बाद सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 26 मई से 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

हालांकि, अवकाश के दौरान भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मीनी कार्यकर्ता केंद्र पर रहकर निर्धारित विभागीय कार्यों जैसे वीएचएसएनडी सत्र में बच्चों का टीकाकरण, किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण, और टेक होम राशन का वितरण करती रहेंगी। यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती रूप से उठाया गया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir