मानसिक रोगियों का किया गया निशुल्क जांच,
रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)
मोबाइल न्यूरो मनोरोग द्वारा 200 मानसिक रोगों से ग्रसित लोगों की निशुल्क जांच परामर्श वह दवा लिखी गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के मधुपुर अस्पताल पर स्थित क्षेत्रीय लोगों को अनेक प्रकार के स्वास्थ्य के सुझाव व जानकारी दी गई। दुर्गाकुंड वाराणसी के मानसिक रोग के मशहूर चिकित्सक डॉक्टर झंवर की इकाई के नेतृत्व में आज मधुपुर सरकारी अस्पताल में वाराणसी से बस द्वारा चिकित्सकों की टीम पहुंची। और क्षेत्र के अनेक प्रकार के मानसिक रोगों से ग्रसित लोगों की निशुल्क जांच परामर्श वह दवा लिखी गई। चिकित्सकों के टीम में डॉक्टर मनोरमा, डॉ धर्मेंद्र सिंह, अजय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों की जांच व परामर्श और बेहतर स्वास्थ्य के लिए खानपान व्यायाम योग करने का सुझाव दिया गया। इस प्रकार से लोगों का मानसिक संतुलन सही रहेगा। उनको मानसिक रोग से निजात मिलेगी, उक्त अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ कृति आजाद, सुनील सिंह, अजीत सिंह, महिला चिकित्सक डॉक्टर खुशबू सिंह, डॉक्टर ममता सिंह सहीत अन्य स्वास्थ्य कर्मी वाराणसी से आए हुए स्वास्थ्य टीम के सहयोग में करते नजर आए।
Up18 NEWS report by Anand Prakash Tiwari






