Thursday, August 20, 2026

मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा शाखा का ‘सिंधारा 2026’ भव्य सम्पन्न, ‘कारवां’ थीम संग मनाया 25 वर्षों का गौरवशाली सफर

मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा शाखा का ‘सिंधारा 2026’ भव्य सम्पन्न, ‘कारवां’ थीम संग मनाया 25 वर्षों का गौरवशाली सफर

वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच, वाराणसी गंगा शाखा द्वारा सावन के उल्लास के बीच आयोजित वार्षिक उत्सव ‘सिंधारा 2026’ इस वर्ष रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ‘कारवां’ थीम के साथ भव्य एवं यादगार ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शाखा की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को आकर्षक प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष आयोजनों के माध्यम से जीवंत किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, परंपरा और संगठन की एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में शाखा की वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, सदस्याओं तथा आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ‘कारवां’ थीम के माध्यम से शाखा की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों, सेवा कार्यों और संगठनात्मक विकास की झलक प्रस्तुत की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।
समारोह के समापन अवसर पर शाखा की सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शाखा की 25 वर्षों की सफल एवं प्रेरणादायी यात्रा का स्मरण करते हुए संगठन की एकता, सेवा और सामाजिक सरोकारों की सराहना की। रजत जयंती वर्ष के इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, पूर्व पदाधिकारियों, प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति शाखा ने आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir