Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कई यात्री घायल

मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कई यात्री घायल

सोनभद्र,

कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा में एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें कई यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के तुमिया मोड़ पर रविवार की रात करीब 10:45 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, विंढमगंज थाना क्षेत्र के घीचोरवा निवासी लालमन गोंड़ के पुत्र के लिए रविवार को लड़की देखने और छेका करने मिनी बस से 25 लोग बघाड़ू दुद्धी गए थे। रात में वापसी के दौरान तुमिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जिसमें सवार भगन गोंड़(45), जोखन(38), विरबल(37), मानदेव(30), लालमन(40) और मुकेश(9) घायल हो गए। सभी निवासी घीचोरवा के निवासी थे। वहीं, कोन थाना क्षेत्र के पांडूचट्टान निवासी रामसहाय(42), अमरनाथ( 45) भी घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया की मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस छः फीट खाई में जाकर पलतने से घटना हुई। विरबल और जोखन को गंभीर चोटें आई हैं। जिस वजह से इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया!

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir