Saturday, October 17, 2026

मिशन शक्ति 6.0: चंदौली पुलिस ने टूटने से बचाए परिवार, सीओ चारू द्विवेदी ने जोड़ों को किया सम्मानित

मिशन शक्ति 6.0: चंदौली पुलिस ने पारिवारिक विवाद सुलझाकर फिर बसाए घर, सीओ डॉ. चारू द्विवेदी ने जोड़ों को किया सम्मानित

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ के तहत चंदौली पुलिस ने रिश्तों को सहेजने की अनूठी पहल की है। जनपद के परिवार परामर्श केंद्रों के जरिए जिन परिवारों के विवाद सुलझाए गए थे, शुक्रवार को उनके साथ ‘सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम’ आयोजित किया गया।

इस क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी स्वयं बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम रानेपुर पहुंचीं। वहां उन्होंने आपसी सुलह के बाद साथ रह रहे दो परिवारों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया।

संवाद से लौटी परिवारों में खुशहाली

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने पूर्व में विवादों से घिरे रहे दंपतियों और उनके परिजनों से काउंसलिंग के बाद के अनुभवों की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से उनके बिखरते रिश्ते बच गए और घर में दोबारा खुशहाली लौटी है।

अदालत के बजाय समझदारी से सुलझे विवाद

दंपतियों से रूबरू होते हुए सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने कहा कि मामूली मनमुटाव या आपसी मतभेद के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे पारिवारिक मामलों को कानूनी उलझनों के बजाय आपसी समझ, धैर्य और सही परामर्श के जरिए सुलझाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति केंद्र का दायित्व सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि पारिवारिक सौहार्द कायम रखना और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना भी इसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस दौरान बलुआ थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी/एसएसआई जमीलउद्दीन खान, महिला आरक्षी अनामिका, महिला आरक्षी दिव्या सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir