Thursday, August 20, 2026

मुगलसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, फायर ब्रिगेड कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | चंदौली

मुगलसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, फायर ब्रिगेड कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

 

चंदौली जनपद के मुगलसराय स्थित सीएफओ (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) कार्यालय में आज विजिलेंस टीम ने छापा मारकर बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान फायर ब्रिगेड के मुंशी राजकमल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एनओसी जारी करने के नाम पर अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अवैध वसूली कर रहा था। विजिलेंस को इस बाबत पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद वाराणसी से आई टीम ने जाल बिछाया।

रिश्वत लेते वक्त जब विजिलेंस टीम ने घेरा, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मौके पर ही पीछा कर पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से अग्निशमन विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

👉 विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है।

*रिपोर्ट शिवम् विश्वकर्मा*

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir