Thursday, August 20, 2026

मोहनसराय अदलपुरा मार्ग गड्ढे व जलाशय में तब्दील,बदबूदार सीवर की पानी से गुजर कर जाने के लिए मजबूर हुए दर्शनार्थी व राहगीर

मोहनसराय अदलपुरा मार्ग गड्ढे व जलाशय में तब्दील,बदबूदार सीवर की पानी से गुजर कर जाने के लिए मजबूर हुए दर्शनार्थी व राहगीर

 

दुकानदारो पर रोजी-रोटी का संकट,अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं कई राहगीर

 

रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहनसराय चौराहे के पास अदलपुरा रोड हल्की बारिश होने पर बड़े-बड़े गड्ढे तथा जलाशय में तब्दील हो गया। मोहन सराय अदलपुरा मार्ग पर बारिश तथा बदबूदार सीवर का पानी भर गया है जिसमें अदलपुरा स्थित शीतला धाम जाने वाले दर्शनार्थियों एवं क्षेत्रीय राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल जाने वाले स्कूल के बच्चो सहित क्षेत्रिय लोगों का गंदे पानी का छिटा पड़ने से कपड़ा खराब हो जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई द्वारा हाईवे के सर्विस रोड के किनारे बनाए गए बे तरीके ढंग से नाला मोहनसराय अदलपुरा मार्ग के दोनों किनारे पर नाले का खुला पड़ा है जिसकी वजह से नाला ओवरफ्लो होकर बदबूदार सीवर का पानी अदलपुरा मार्ग पर इकट्ठा हो जाता है।जिस सड़क पर अदलपुरा स्थित माता शीतला की दर्शन करने के लिए काफी मात्रा में लोगों का आवागमन होता रहता है दर्शनार्थियों को मजबूरन नाले के पानी के बीच से गुजर कर जाना पड़ता है। पानी की वजह से सड़क भी क्षतिग्रस्त होने के बाद गड्ढे के रूप में तब्दील हो गई है जिसमें बाइक एवं साइकिल सवार दर्शनार्थी तथा क्षेत्रीय राहगीर असंतुलित होकर उक्त सीवर के बदबूदार पानी में गिर कर घायल भी हो जाते हैं। जिसको लेकर इस रोड से राहगीरों का आवागमन भी कम हो गया है जिसके कारण स्थानीय दुकानदार भी भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। उक्त रोड पर मंत्री तथा विधायकों का भी आवागमन होता रहता है लेकिन इस समस्या का समाधान हेतु कोई पहल नहीं करता और अनदेखी कर देता है। इस रोड की लंबे समय से आ रहे दुर्दशा को लेकर क्षेत्रीय लोग तथा आसपास के दुकानदार रोजी-रोटी के लिए चिंतित हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir