Thursday, August 20, 2026

मोहनसराय चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय हेतु रोहनिया विधायक से किया मांग

मोहनसराय चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय हेतु रोहनिया विधायक से किया मांग

 

राहगीरो एवं दुकानदारों को खुले में शौच की विकट समस्या

 

रोहनिया।हाईवे स्थित मोहनसराय चौराहे पर राहगीरों और दुकानदारों के लिए खुले में पेशाब करने की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री, ट्रक चालक और स्थानीय लोग गुजरते हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लोग मजबूरी में सड़क किनारे और दीवारों के पास खुले में पेशाब व शौच करते हैं।स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इससे पूरे चौराहे पर गंदगी और दुर्गंध फैल गई है। पेशाब के लिए महिलाओं और बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों ने रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल से मोहनसराय चौराहे पर शीघ्र एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हेतु मांग किया।जिससे राहगीरों को राहत मिल सके और क्षेत्र में साफ-सफाई बनी रहे।रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने इस विकट समस्या की जल्द से जल्द समाधान के लिए आश्वासन दिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir