आशीष मोदनवाल पत्रकार
मोहनसराय हाईवे पर कंटेनर की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर घायल
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय हाईवे चौराहे पर मंगलवार दोपहर कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक घायल को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया और फिर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जबकि कंटेनर को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मोहनसराय फुट ओवर ब्रिज के धीमे निर्माण पर नाराजगी जताते हुए इसे दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया।





