Wednesday, November 18, 2026

राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘संतोष’ को शहाबगंज मंडल प्रभारी एवं राहुल सोनकर को अनुसूचित मोर्चा चकिया मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ जोरदार स्वागत

राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘संतोष’ को शहाबगंज मंडल प्रभारी एवं राहुल सोनकर को अनुसूचित मोर्चा चकिया मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ जोरदार स्वागत

 

चकिया (चंदौली)। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा पूर्व मंडल अध्यक्ष चकिया राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘संतोष’ को शहाबगंज मंडल प्रभारी तथा राहुल सोनकर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा चकिया मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता शुभम मोदनवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क तिराहे पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया एवं दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘संतोष’ सदैव युवाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए खड़े रहे हैं।

 

मंडल मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल ने कहा कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना तथा उनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़ना उनकी विशेष पहचान रही है।

उनके संगठनात्मक अनुभव एवं मार्गदर्शन से शहाबगंज मंडल में संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं राहुल सोनकर को नई जिम्मेदारी मिलने पर भी हर्ष व्यक्त किया गया।

 

इस दौरान सभासद बादल सोनकर, उमेश चौहान, समाजसेवी प्रदीप जायसवाल, अभिषेक सोनकर, अनुराग जायसवाल, सुनील मद्धेशिया एवं लालू चौहान मौजुद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir