राजातालाब तहसील में तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी
राजातालाब।तहसील राजातालाब में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य पूरी तरह बंद रखकर तहसील परिसर में आकस्मिक बैठक की और बाद में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि गत दिनों उप जिलाधिकारी राजातालाब ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और सभी अधिवक्ताओं को असंसदीय शब्द कहे। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम द्वारा ऐसा आचरण पहले भी एक दर्जन बार न्यायालय कक्ष, चैंबर और बार-बेंच की बैठकों में किया जा चुका है।अध्यक्ष ने कहा कि “इस बार अधिवक्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं।इस दौरान बड़ी संख्या में तहसीलबार असोसिएशन के अधिवक्ता गण मौजूद रहे।






