Thursday, August 20, 2026

राजातालाब हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

राजातालाब हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

 

घटनास्थल से अज्ञात वाहन फरार,मृतक की नही सका हो शिनाख्त

 

राजातालाब। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजातालाब कचनार स्थित बीआरसी के सामने मोहनसराय से राजातालाब की तरफ जाने वाली हाईवे सड़क पर सोमवार की भोर में लगभग 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।हादसा इतना भीषण था कि मृतक की शिनाख्त करना मुश्किल हो गया। घटना के दौरान अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने उक्त मृतक व्यक्ति के क्षत विक्षत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। राजातालाब चौकी इंचार्ज ने बताया कि उक्त मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।नग्नावस्था में होने के कारण मृतक अर्धविक्षिप्त होने की आशंका जतायी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir