Thursday, August 20, 2026

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का हुआ समापन –

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का हुआ समापन –

 

वाराणसी, ललित कला काशी की राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी “कंटूर्स ऑफ इमेजिनेशन ओपन कॉल एग्ज़ीबिशन ” का गरिमामय समापन

ललित कला काशी समकालीन दृश्य कला समुदाय द्वारा आयोजित किया गया। राम छतपर शिल्प न्यास स्थित ईशी गैलरी, महेश नगर कॉलोनी सामने घाट में गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस पाँच दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित उभरते समकालीन कलाकारों की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी ने युवा कलाकारों को अपनी विविध कलाभाषा, सृजनात्मक दृष्टि और समकालीन विचारों को प्रस्तुत करने का एक साझा मंच प्रदान किया। इस आयोजन का उद्देश्य समकालीन दृश्य कला के क्षेत्र में रचनात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना तथा कला और समाज के बीच सार्थक संबंध स्थापित करना रहा।

प्रदर्शनी का क्यूरेशन सुश्री अनन्या अग्रवाल एवं श्री मनीष सिंह द्वारा किया गया। क्यूरेटोरियल टीम में श्री इन्द्रपाल, सुश्री प्रिया शर्मा, सुश्री सुधा निषाद, सुश्री अंजलि मौर्य एवं सुश्री अदिति सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समन्वयन श्री किशन सिंह चौहान द्वारा किया गया, जबकि सह-समन्वयक के रूप में श्री चंदन सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदर्शनी में इन्द्रपाल, आस्था तिवारी, अंजलि मौर्य, अदिति सिंह, आदित्य सैनी, आदित्य शर्मा, आनंद रघुवंशी, चंदन सिंह, हिमांशु पाल, किशन लाल, कृति यादव, मणि वशिष्ठ, पूजा गुप्ता, प्रशांत कुमार, प्रिंस चौधरी, संगीता एम., श्रेया चांचे, स्मृति आर. बेहरा, सोनू, सुधा निषाद, सुदीप साहा, सुमेधा गुप्ता, स्वाति रंजन, तनमय आनंद तथा योगेन्द्र के. मौर्य सहित देशभर के अनेक कलाकारों की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं, जिन्हें कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं दर्शकों ने अत्यंत सराहा। इस अवसर पर ललित कला काशी ने सभी चयनित कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रदर्शनी भारतीय समकालीन कला की विविधता, नवाचार और सृजनात्मक ऊर्जा को व्यापक स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह आयोजन ललित कला काशी द्वारा चित्रांकन फाइन आर्ट स्टडी सोसाइटी, लव रुद्र ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया तथा मंदाकिनी आर्ट स्टूडियो, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया गया।

 

ललित कला काशी वाराणसी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir