Saturday, October 17, 2026

रिहन्द बांध में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक कि मौत,दूसरे की तलाश जारी

रिहन्द बांध में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक कि मौत,दूसरे की तलाश जारी

बीजपुर /सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरी गांव के पास रिहंद जलाशय में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजपुर बाजार निवासी वसी खान पुत्र सरताज मास्टर व सिनतेश पुत्र फिरोज अपने दोस्तों के साथ आज दोपहर को रिहंद जलाशय में नहाने गए थे कि दोनों गहरे पानी मे चले गए ।

जब लड़के डूबने लगे तो दोस्तो ने बचाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाए । जब बाकी लड़को ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया तो आवाज सुन कर आये ग्रामीणों की मदद से वसी को तो निकाल कर धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुची पुलिस , सीआईएसएफ की टीम दूसरे लड़के की तलाश कर रहे हैं । समाचार लिखे जाने तक सिनतेश की तलाश जारी थी ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir