Thursday, August 20, 2026

 रेनू नगर में द प्राइम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ

रेनू नगर में द प्राइम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ

वाराणसी सारनाथ क्षेत्र के

मवैया स्थित रेनू नगर कॉलोनी में शुक्रवार को दी प्राइम सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी विदूष सक्सेना रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह एवं डायरेक्टर डॉ. एस. डी. राय ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया मुख्य अतिथि विदूष सक्सेना ने अस्पताल की आधुनिक चिकित्सा सेवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार

की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगी इस अवसर पर डॉ. राकेश सिंह एवं डॉ. एस. डी. राय ने संयुक्त रूप से बताया कि यह मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अत्याधुनिक उपकरणों तथा अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न विशेषज्ञ विभागों की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सकगण एवं अन्य विशिष्ट अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir