आशीष मोदनवाल पत्रकार
लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, भेलूपुर पुलिस ने भेजा जेल
भेलूपुर थाना क्षेत्र में लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत काशी जोन पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त बिंदा कुमार सिंह (67 वर्ष) निवासी लोहित रेजिडेंसी, न्यू कॉलोनी ककरमत्ता थाना भेलूपुर है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को 2 अक्टूबर की रात करीब 8.10 बजे रानीपुर मोतीझील के पास से पकड़ा गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। थाना भेलूपुर में अभियुक्त के खिलाफ धारा 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

