Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

वकीलों और न्यायाधीशों की मुकम्मल सुरक्षा हो_ संतोष कुमार पाठक एडवोकेट

वकीलों और न्यायाधीशों की मुकम्मल सुरक्षा हो_ संतोष कुमार पाठक एडवोकेट

वकीलों ने लुधियाना की घटना को लेकर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को आगाह किया

चन्दौली ब्यूरो,लुधियाना की अदालत में हुए बम विस्फोट की घटना को लेकर चंदौली कचहरी में अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और कचहरी के मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि वाराणसी,फैजाबाद लखनऊ की कचहरियों में आतंकवादी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें कई अधिवक्ताओ ने अपनी जान गवाई। लेकिन चंदौली प्रशासन ने उससे कोई सबक नहीं लिया और चंदौली कचहरी में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। चंदौली की कचहरी में आने जाने वालों से न तो कोई पूछताछ की जाती और न ही उनसे कोई आई•डी• प्रूफ लिया जाता है। इससे जनपद चंदौली की कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं पर हमेशा खतरा बना रहता है। यह नक्सल प्रभावित इलाका है तथा यहां किसी अनहोनी की आशंका हम अधिवक्ताओं को हमेशा बनी रहती है। परंतु चंदौली प्रशासन पता नहीं किस घड़ी का इंतजार कर रहा है। संतोष कुमार पाठक “एडवोकेट” ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद चंदौली के कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। कचहरी में जो भी आता है उसकी गहन पूछताछ की जाए। अधिवक्ताओं के लिए अलग गेट हो, वादकारियों के लिए अलग गेट की व्यवस्था हो तथा जो भी कचहरी आए पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कचहरी परिसर में प्रवेश करें। अन्यथा कोई बड़ी घटना हुई तो इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

इस अवसर पर विशाल तिवारी,मनीष तिवारी,दिलिप शर्मा,अनन्त सिनहा,श्री कांत गुप्ता,रमेश तिवारी,रमेश कुमार शर्मा,शरद यादव,ललित शर्मा,मनोज कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

UP 18 NEWS से संजय शर्मा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir